Connect with us

पूर्वांचल

वाराणसी सिटी को गश्त के दौरान दो लड़के लावारिस हालत में मिले, जिन्हें चाइल्ड लाइन सुपुर्द किया गया

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर| रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी सिटी को गश्त के दौरान प्लेटफार्म सं. 01 पर 11 एवं 12 वर्ष के दो लड़के लावारिस हालत में मिले, जिन्हें चाइल्ड लाइन, वाराणसी सिटी को सुपुर्द किया गया।
12 जुलाई, 2022 को रेल टेल कंट्रोल की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गाजीपुर द्वारा गाड़ी सं. 15054 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर छपरा पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 14 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी सं. 15008 से एक लावारिस मोबाइल बरामद कर मऊ पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page