Connect with us

वाराणसी

वाराणसी: संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में बनेगा आधुनिक म्यूज़ियम

Published

on

गोवर्धनपुर में भव्य और आधुनिक म्यूज़ियम बनवाने जा रही है। इस म्यूजियम का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे 22 से 23 फरवरी के मध्य कर सकते हैं। करीब 4 हजार वर्ग मीटर में बनने वाले म्यूजियम की लागत लगभग 24 करोड़ है।

उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड वाराणसी के परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि, संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में उनके जीवन और दर्शन पर आधारित 4 हजार वर्ग मीटर में संग्रहालय बनेगा। इसमें 5 बड़ी गैलरी होंगी। संत रविदास की विरासत, उनका जीवन, शिक्षाएं और रचनाओं का सजीव चित्रण करने वाले इस संग्रहालय में उनके सम्पूर्ण जीवन और दर्शन के बारे में बताएगा।

परियोजना प्रबंधक ने आगे बताया कि, डिजिटल चित्र और चलचित्र के माध्यम से संत रविदास के जन्म, जीवन और आध्यात्मिक व उनके गृहस्थ जीवन की जानकारी उपलब्ध होगी। संग्रहालय आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी इंटरएक्टिव होगा। इसमें संत शिरोमणि रविदास के जीवन के बहुत से अनछुए पहलुओं की जानकारी होगी। संग्रहालय में भक्ति आंदोलन के उनके योगदान के बारे में जानकारी संजोई जाएंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page