वाराणसी
वाराणसी : शंकराचार्य के समर्थन में यदुवंशी समाज, निकाली भव्य पदयात्रा
धार्मिक नगरी काशी में बुधवार को रामनगर स्थित परोरवा गांव में भारी संख्या में एकत्र यदुवंशी समाज ने अजीत कुमार यादव (बब्बू प्रधान) जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में व शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय के मार्गदर्शन में सविधि गौपूजन कर व पदयात्रा निकाली।

इस दौरान अजीत कुमार यादव ने कहा कि, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने व गोकशी बंद करने की मांग को लेकर नंगे पांव वृंदावन से दिल्ली तक पदयात्रा कर रहे ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य : अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती के समर्थन में हमारा यदुवंशी समाज स्वामी जी के मुहिम में उनके साथ है।
इससे पूर्व यात्रा के शुरू होने से पहले उन्होंने अपने लोगों के साथ गौमाता के मूत्र विसर्जन करने पर उसे गौभक्तों ने हाथ मे लेकर अपने ऊपर छिड़काव कर गौमाता के प्रति अपने अप्रतिम भक्ति को प्रदर्शित किया।
