अपराध
वाराणसी : लोहता में फांसी लगाकर दलित युवक ने की खुदकुशी, घटना से परिवार में मचा कोहराम
जनपद के लोहता थाना क्षेत्र स्थित चंदापुर गांव की दलित बस्ती में बुधवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे के बाद एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के कमरे में धरन में धोती से बंधा लटकता हुआ मिला। परिवार वालों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई वह दहाड़े मारकर रोने लगे। किसी तरह उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पाकर पुलिस भी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पूछताछ के दौरान मृत युवक के पिता कंचन ने बताया कि, मेरे छोटे पुत्र मखन्चू को बचपन से ही दोनों आंखों से कम दिखाई पड़ता था। उसे थोड़ी मानसिक परेशानी भी थी जिसका उपचार चल रहा था। उसने फांसी क्यों लगाई ? इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
