Connect with us

अपराध

वाराणसी : यात्री का रूपयों से भरा बैग लेकर भागने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चोरी के 15.50 लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद

जिले की लंका पुलिस टीम ने मंगलवार को 24 घंटे के अंदर यात्री का रूपयों से भरा बैग लेकर भागने वाले ऑटो चालक को ट्रामा सेण्टर के पीछे गली से 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करते हुए चोरी के 15, लाख 50,000 रुपये के साथ घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। ‌

गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम शरद सिंह (35 वर्ष) है, जो भरछा, थाना बबुरी, चंदौली का निवासी है। अभियुक्त वर्तमान में वाराणसी के सरदार राम यश सिंह धर्मशाला, रामनगर में रहता है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि, उसके ऑटो रिक्शा में एक यात्री टेंगरा मोड़ से लंका जाने के लिए बैठा था। यात्री को मैंने मालवीय गेट, लंका के पास उतारा। फिर वह किराया देकर आगे बढ़ा लेकिन उसका बैग ऑटो में ही छूट गया। यात्री कुछ देर आगे बढ़ने के बाद चिल्लाते हुए मुझे रोकने का इशारा किया लेकिन मैं तुरंत ऑटो लेकर वहां से भाग गया।

बाद में एकान्त में जाकर देखा तो उस बैग कुल 19 लाख रुपये थे, जो पांच-पांच सौ रुपये की गड्डीयां थी। फिर मैंने ऑटो को ट्रामा सेन्टर के पीछे एक सुनसान जगह खड़ी कर दिया था और पैसों को ऑटो के सीट के नीचे छिपा दिया था। जिसमें से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये मैनें खर्च कर दिया। जिसमें कुछ मेरे उपर कर्ज थे उसको चुकता किया एवं कुछ रूपये को अपने खाने-पीने में खर्च कर दिया। उसमें से सिर्फ 15 लाख 50,000 रुपए बचे थे।

Advertisement

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उप निरीक्षक अजय कुमार, दुर्गेश सरोज, (प्रभारी कमाण्ड सेण्टर ), हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page