Connect with us

अपराध

वाराणसी में 55 लाख की साइबर ठगी, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगा गया व्यवसायी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के महमूरगंज में रहने वाले दास कपूर से साइबर ठगों ने 55 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित दास कपूर ने बताया कि उन्हें शेयर मार्केट में निवेश कर 7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। ठगों के प्रभाव में आकर कपूर ने शेयर मार्केट में 50 लाख रुपये का निवेश किया।

दास कपूर को एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज और टी रोव प्राइज के नाम से एक मैसेज मिला जिसमें निवेश पर बड़ा लाभ कमाने का प्रस्ताव दिया गया था। जब कपूर ने संपर्क किया तो अजय गर्ग और उसकी सहायक रितु वोहरा ने उन्हें एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज में खाता खोलने का सुझाव दिया। उन्होंने दावा किया कि वे निवेश में सहायता करेंगे और लाभ का वादा किया।

निवेश के लिए जमा किए 50 लाख रुपये

ठगों के झांसे में आकर कपूर ने अपना पैन, आधार, और बैंक डिटेल साझा की और खाते में 50 लाख रुपये का निवेश किया। शुरुआत में 50 हजार रुपये जमा करके शेयर खरीदे गए। कुछ समय बाद कपूर के खाते में 7 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया गया।

कोर वीआईपी समूह का प्रलोभन

Advertisement

अजय गर्ग ने कपूर को कोर वीआईपी समूह में शामिल होने का प्रलोभन दिया और 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। 5 लाख रुपये जमा करने के बाद कपूर का खाता अचानक ब्लॉक कर दिया गया और अजय गर्ग और रितु का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

साइबर क्राइम पुलिस की जांच

घटना की सूचना मिलते ही साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय नारायण मिश्रा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और ठगों के मोबाइल नंबरों की आखिरी लोकेशन व कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की जा रही है। साथ ही डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर सर्वर को ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page