वाराणसी
वाराणसी में हिमालय परिवार की मासिक बैठक संपन्न
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हिमालय परिवार काशी प्रांत की मासिक बैठक आज भीटारी स्थित हथियान वीर बाबा कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक का संचालन अविनाश उपाध्याय ने किया, जबकि प्रांत महामंत्री शिवेंद्र कुमार ने संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आगामी सिंधु दर्शन यात्रा तथा कुम्भ आयोजन पर जोर दिया।
बैठक में आगामी हिमालय परिवार संस्थापक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार के काशी क्षेत्र में शीघ्र प्रवास और उनके साथ कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में होने वाले सिंधु कुंभ 2026 में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बातचीत हुई।
अविनाश ने उपस्थित सदस्यों से संगठन की गतिविधियों को सक्रिय रखते हुए इसे जमीनी स्तर तक पहुँचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर काशी प्रांत से प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. सरदार सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राजन सिंह, प्रांत प्रचार प्रमुख गणेश रावत, प्रांत सह मंत्री रामकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, महानगर अध्यक्ष वाराणसी महेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार झा, संदीप राउत और विजय श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
