Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में मतदाताओं को जागरूक करेंगे श्री श्री गुरु रविशंकर

Published

on

Loading...
Loading...

विकसित भारत दूतवादी कार्यक्रम कल से

देश के 140 करोड़ लोगों ने दुनिया को दिखाया है की जनशक्ति से कैसे विकास होता है। हर व्यक्ति अपने योगदान के बारे में खुद को गौरवान्वित महसूस करता है और विकसित भारत दूतवादी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत दूतवादी कार्यक्रम के आधिकारिक रूप से शुरुआत की है जो एकजुट करके लोगों को एक आंदोलन के रूप में बढ़ावा देती है और विकसित भारत बनाने का संकल्प साकार करती है।

सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री श्री गुरु रविशंकर के शिष्य प्रशांत जैन ने बताया कि, तीन और चार मई को वाराणसी में गुरुदेव दो दिन के लिए एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकलेंगे। उनके इस दौरे के दौरान वाराणसी में चार गतिशील आयोजन होंगे। यह आयोजन विकसित भारत दूतवादी कार्यक्रम के तहत होगी।

गुरुदेव विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे जो 3 मई को अपराह्न 3:30 बजे से 6:00 बजे तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय में होगा। इस कार्यक्रम में 2 हजार से अधिक छात्र, शिक्षाविद और संस्थान के सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि, 4 मई को श्री श्री गुरु रविशंकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और फिर त्रयंबकेश्वर हॉल में 300 से अधिक महिलाओं के समूह से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक एक ‘सांगीतिक ध्यान संध्या’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10,000 से अधिक लोगों को शामिल करने का लक्ष्य है।

Advertisement

प्रशांत जैन ने बताया कि, इस दौरान लोगों को गुरुदेव अधिक से अधिक शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक व प्रेरित करेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page