वाराणसी
वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आज संपूर्णानंद स्टेडियम, सिगरा में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष ने बताया कि 7 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहली बार वाराणसी का दौरा करेंगे। उनके आगमन पर महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाजा-ढोल, डमरू, शंख ध्वनि और पुष्प वर्षा के साथ ऐतिहासिक स्वागत करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर से गाजीपुर होते हुए शाम 5 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। स्वागत के लिए शहर के छह प्रमुख स्थान तय किए गए हैं, जहां विभिन्न मंडल और मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। प्रत्येक स्थान पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ने भी संबोधन दिया। संचालन राहुल सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने प्रस्तुत किया।
