वाराणसी
वाराणसी : महापौर अशोक तिवारी ने सफाई कार्य का किया निरीक्षण, जनशिकायतों के निस्तारण का दिया आश्वासन
डिसिल्टिंग कार्य पूरा ना होने पर अधिकारी को नोटिस देने और तत्काल सफाई कराने का दिया निर्देश

गुरुवार को महापौर अशोक तिवारी के द्वारा कंचनपुर मार्ग स्थित नाले एवं कंदवा वार्ड में विश्वकर्मा नगर होते हुए विवेकानंदपुरम कॉलोनी जाने वाले नाले के सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान डिसिल्टिंग कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया तथा इंदिरा नगर कॉलोनी में सनबीम स्कूल होते हुए केदारपुरा तक जाने वाले नाले के निरीक्षण में नाले का डिसिल्टिंग कार्य पूर्ण नहीं हुआ था एवं नाले में कूड़ा भर था। जिसमें क्षेत्रीय जनता द्वारा बताया गया कि, सनबीम स्कूल के द्वारा बहुत कूड़ा नाले में फेंका जाता हैं।

महापौर ने सम्बन्धित अधिकारी को नोटिस देने तथा तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके उपरांत कंदवा स्थित विश्वकर्मा नगर से होते हुए विवेकानंदपुरी कॉलोनी जाने नाले का निरीक्षण किया। जो कि कच्चा नाला हैं, जहाँ डिसिल्टिंग कार्य नही हुआ था। महापौर ने सम्बन्धित अधिकारी को डिसिल्टिंग कार्य कराने एवं कच्चे नाले का पक्कीकरण करने हेतु प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान पार्षद श्याम भूषण शर्मा, सुरेश पटेल “गुड्डू” व पूर्व पार्षद विनीत सिंह के साथ महाप्रबंधक जलकल, सचिव जलकल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य अभियंता, अधिशासी, अभियंता अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
