वाराणसी
वाराणसी : बसपा कार्यालय पर संपन्न हुई चुनावी बैठक, नियाज़ अली मंजू ने जीत पर किया मंथन
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को पांडेपुर स्थित अशोक विहार कॉलोनी, वाराणसी कार्यालय पर लोकसभा 77 वाराणसी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि सुबोध राम साहब, पूर्व विधान परिषद सदस्य मण्डल प्रभारी और विशिष्ट अतिथि वाराणसी से बसपा के प्रत्याशी नियाज अली मंजू रहें। इस दौरान नियाज अली मंजू ने डॉ भीमराव अंबेडकर और कांशीराम की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उनके प्रति श्रद्धा भाव वक्त किया। इसके पश्चात उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए मंथन किया।


बैठक की अध्यक्षता वाराणसी जिला अध्यक्ष रवि कुमार एडवोकेट ने किया। विशिष्ट अतिथि लोकसभा 77 के प्रभारी प्रत्याशी सैयद नियाज अली मंजू भाई, मण्डल प्रभारी वाराणसी अवनीश कुमार, जिला प्रभारी वाराणसी सुरेंद्र प्रधान, जिला प्रभारी रमेश चंद्र शास्त्री रहें।

बैठक में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष विधानसभा प्रभारी मुंशी राम सुमन, पूर्व महापौर प्रत्याशी सुभाष चंद्र माझी, जिला महासचिव अनिल खरवार, जिला कोषाध्यक्ष शब्बीर खान, विधानसभा प्रभारी मुकेश भारती, विष्णु दयाल सेठ, संतोष भारती, शिव शंकर नेता, प्रेम कुमार, रमेश भारती, अखिलेश राजभर, मधुकर मौर्य के अलावा विधानसभा अध्यक्ष रोहनिया नागेंद्र राव, विधानसभा अध्यक्ष कैन्ट राजकुमार टुनटुन, विधानसभा अध्यक्ष दक्षिणी उमेश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष सेवापुरी बनारसी शाहिद खान, सिद्धार्थ वाल्मीकि, मोहम्मद जुनेद आदि तमाम उपस्थित रहें।
