वाराणसी
वाराणसी दौरे पर केंद्रीय मंत्री पीके कृष्णा दास मिले व्यापारियों से
वाराणसी। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पीके कृष्णा दास पीएसी चेयरमैन रेल मंत्रालय सरकारी दौरे के तहत रविवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने वाराणसी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों की जांच किया तथा व्यापारियों वयात्रियों की सुविधा के बारे में जानकारी ली। व्यापारियों को रेल में क्या-क्या सुविधाओं की आवश्यकता होती है इसके लिए मंत्री जी ने अलग से व्यापारी नेता व उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेश वर्मा के आवास पर व्यापारियों के साथ एक बैठक की तथा इस पर विस्तृत चर्चा किया गया। व्यापारियों ने उन्हें कई तरह के सुझाव प्रेषित किए, जिसको अमल में लाने के लिए उन्होंने 1 महीने का समय मांगा तथा कहां मैं 1 महीने बाद फिर आऊंगा और आप लोगों की सारी मांगे जो जनहित में हैं उसे अभिलंब पूर्ण करा कर आप लोगों से पुनः मिलूंगा।
बैठक में प्रमुख रूप से उज्जवल वर्मा क्षेत्रीय सह संयोजक नमामि गंगे, भुवन नारायण सिंह प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ, विष्णु, मंगल, केशव, प्रकाश, आकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
