वाराणसी
वाराणसी दशाश्वमेध व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिलीप तुलस्यानी की माता सुशीला देवी का निधन
वाराणसी। वाराणसी दशाश्वमेध व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिलीप तुलस्यानी की माताजी स्वर्गीय सुशीला देवी उम्र 94 का स्वर्गवास आज प्रातः दशाश्वमेध स्थित निवास स्थान पर हो गया जिसका दाह-संस्कार मणिकर्णिका घाट पर उनके पुत्र महेश तुलस्यानी ने किया। वह अपने पीछे पुत्र पुत्रियां पौत्र पौत्री प्रपौत्र नाती नतनी सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर चली गई। दशाश्वमेध व्यापार मंडल के सदस्यों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उनके निवास पर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, दीपक वासवानी, विनय यादव, जय किशन खत्री, मन्नू जैशवानी, प्रेम पेसवानी, क्षेत्रीय पार्षद नरसिंह दास बाबा, रमेश तिवारी, गोकुल शर्मा, विजय द्विवेदी, कन्हैया त्रिपाठी, सोमनाथ यादव, चंद्रनाथ मुखर्जी, वेद मूर्ति शास्त्री, आलोक मिश्रा, राजू आर्य, सुनील शर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
