Connect with us

वाराणसी

वाराणसी के स्कूल और गांव होंगे सीसीटीवी की निगरानी में

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी जिले के ग्रामीण इलाकों में चोरी और अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्राथमिक विद्यालयों, गोशालाओं और ग्राम पंचायतों के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में बुधवार को ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ की बैठक हुई, जिसमें डीपीआर, एडीपीआरओ और पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सुरक्षा बढ़ाने और अपराध रोकने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

गांव के प्रवेश और निकास द्वार पर लगेंगे कैमरे

‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत वाराणसी के हर ग्राम पंचायत के प्रवेश और निकास द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे गांव के भीतर और बाहर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

Advertisement

स्कूल और अस्पताल भी आएंगे निगरानी में

ग्राम पंचायत के सभी प्राथमिक विद्यालयों, अस्पतालों और अन्य सरकारी भवनों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। स्कूलों में अक्सर होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम बेहद कारगर साबित होगा। साथ ही सरकारी कर्मचारियों पर भी अनुशासन बनाए रखने के लिए कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

गोशालाओं पर विशेष ध्यान

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों में स्थित गोशालाओं पर प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। इससे गोशालाओं में पशुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की निगरानी की जा सकेगी।

सिम कार्ड आधारित सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस लोकल पुलिस स्टेशनों और खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया जाएगा। इससे पुलिस चोरी, लूट और अन्य अपराधों में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी आसानी से कर सकेगी।

Advertisement

प्राथमिक स्कूलों में अक्सर चोर पंखे, सिलेंडर, बर्तन और अन्य सामान चुरा ले जाते थे। इसके अलावा स्कूल बंद होने पर परिसर में जुआरियों और शराबियों का जमावड़ा लगने की भी घटनाएं सामने आती थीं। कैमरे लगने के बाद ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी और अपराधियों की पहचान आसान होगी।


Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page