Connect with us

वाराणसी

वाराणसी के जिला अस्पताल में हर बेड पर मिलेगी ऑक्सीजन, मरीजों को नहीं होगी परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

बनारस के मरीजों को अब ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बीएचयू के बाद अब दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भी लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने जा रहा है। यह जिला स्तर का पहला ऐसा सरकारी अस्पताल होगा, जहां हर बेड तक ऑक्सीजन की पाइपलाइन से आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, करीब 10 किलोलीटर (10,000 लीटर) क्षमता वाले इस लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। प्लांट लगने के बाद दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के साथ-साथ मदर एंड चाइल्ड हेल्थ (MCH) विंग में भी प्रत्येक मरीज के बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे इमरजेंसी के समय मरीजों की जान बचाने में काफी मदद मिलेगी।

विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान सामने आई ऑक्सीजन संकट की चुनौती को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों का कहना है कि प्लांट चालू होने के बाद अस्पताल की आपूर्ति क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी और भविष्य में किसी भी तरह की ऑक्सीजन किल्लत से निपटा जा सकेगा।

अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि पाइपलाइन सिस्टम के ज़रिए हर बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए तकनीकी टीम कार्य में जुटी हुई है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी प्रकार की तकनीकी बाधा मरीजों की देखभाल में रुकावट न बन सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page