Connect with us

वाराणसी

वाराणसी-काठमांडू के बीच डायरेक्ट विमान सेवा आज से शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

विमान में नि:शुल्क मिलेगा ब्रेकफास्ट

बाबतपुर। वाराणसी-काठमांडू के बीच बुद्धा एयर की सीधी विमान सेवा बुधवार (18 सितंबर) से शुरू हो रही है। सुबह सात बजे काठमांडू से उड़ान भरकर विमान आठ बजे वाराणसी पहुंचेगा। फिर यही विमान 8:30 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर 9:30 बजे काठमांडू पहुंचेगा।

सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान सेवा संचालित होगी। पहले सिर्फ दो ही दिन सोमवार और शुक्रवार को ही उड़ान सेवा होती थी। बुद्धा एयर के कंट्री हेड उद्धव सूबेदी ने बताया कि विमान में ब्रेकफास्ट नि:शुल्क है। कंपनी पर्यटकों को आकर्षक टूर पैकेज भी दे रही है। इसमें पर्यटकों को रहने, खाने और ठहरने की व्यवस्था है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page