Connect with us

वाराणसी

वाराणसी आने वाली फ्लाइट्स के किराए में गिरावट, लौटने पर देना होगा ज्यादा दाम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महाकुंभ के अंतिम स्नान के बाद हवाई किराये में भारी गिरावट दर्ज की गई है। महाकुंभ के दौरान जहां वाराणसी आने के लिए यात्रियों को तीन से चार गुना ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा था, वहीं अब किराया आधे से भी कम हो गया है।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, महाकुंभ के दौरान अधिक मांग और लोड फैक्टर के कारण एयरलाइंस ने टिकट के दाम बढ़ा दिए थे। लेकिन अब जब आयोजन समाप्त हो गया है और यात्री कम हो गए हैं, तो किराये में भारी गिरावट आई है। उदाहरण के तौर पर, चेन्नई से वाराणसी का किराया जहां 9,000 रुपये रह गया है, वहीं वाराणसी से चेन्नई जाने के लिए यात्रियों को 20,000 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इसी तरह, हैदराबाद से वाराणसी की फ्लाइट 11,000 रुपये में उपलब्ध है, लेकिन वाराणसी से हैदराबाद जाने के लिए 17,000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

दिल्ली से वाराणसी आने वाली फ्लाइट का किराया 5,000 रुपये तक गिर गया है, जबकि वाराणसी से दिल्ली जाने के लिए 11,000 से 12,000 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं, मुंबई से वाराणसी की फ्लाइट 10,000 रुपये में उपलब्ध है, जबकि वाराणसी से मुंबई की टिकट के दाम 20,000 रुपये तक पहुंच चुके हैं।

एयरलाइन इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि अब वाराणसी से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे यहां से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स का किराया महंगा हो गया है। दूसरी ओर, अन्य शहरों से वाराणसी आने वाली फ्लाइट्स में सीटें खाली होने के कारण किराये में भारी कटौती देखने को मिल रही है।

Advertisement

यात्रियों के लिए यह सुनहरा मौका है कि वे महाकुंभ के बाद वाराणसी की यात्रा कम खर्च में कर सकते हैं, लेकिन जो लोग यहां से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page