Connect with us

अपराध

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से हजारों की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। साइबर अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला चौखंभा स्थित घासी टोला का है, जहां हिमांशी रस्तोगी नामक महिला को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 65 हजार रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया।

नौकरी के बहाने झांसा
हिमांशी रस्तोगी ने बताया कि वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर पैसे जुटा रही थीं। इसी दौरान वाट्सऐप कॉल पर वीना खत्री नामक महिला ने उनसे संपर्क किया और वर्क फ्रॉम होम नौकरी का ऑफर दिया। महिला ने सोशल मीडिया लिंक के जरिए हिमांशी को कुछ टास्क भेजे और उन्हें भरोसे में लिया।

Loading...

अलग-अलग खातों में जमा कराए पैसे
ठगों ने हिमांशी से अलग-अलग बैंक खातों में 65 हजार रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद 1.50 लाख रुपये की और मांग की, जिस पर हिमांशी को संदेह हुआ। जब उन्होंने पहले जमा किए गए पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

ठगी के बाद हिमांशी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने में चार दिन का समय लगा। पुलिस ने अब एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page