वाराणसी
वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर ऑनलाइन ठगी, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी। ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी के मामले में चितईपुर पुलिस ने इंद्रानगर एक्सटेंशन निवासी संजय कुमार, उनके बेटे शुभम सिंह उर्फ कुणाल तथा अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित शिवम कुमार ने चितईपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि एक निजी कंपनी में वर्क फ्रॉम होम नौकरी का झांसा देकर उन्हें ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इंटरव्यू जूम मीटिंग के माध्यम से लिया गया, जिसमें खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले लोगों ने चयन की जानकारी दी।
इसके बाद आरोपियों ने लैपटॉप और हार्डडिस्क खरीदने के नाम पर उनसे रुपये ले लिए और कहा कि यह राशि बाद में वेतन के रूप में वापस कर दी जाएगी। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है। चितईपुर थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
