वाराणसी
वरुणा नदी में उतराया मिला युवक का शव
Loading...
Loading...

वाराणसी। लालपुर थाना क्षेत्र के बघवानाला स्थित वरुणा नदी में मंगलवार को एक युवक का शव उतराया देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर शिनाख्त करवाया। जिस पर उसकी पहचान हुकुलगंज रामजी डेंटल वाली गली में रहने वाले वसीम पुत्र स्वर्गीय अजीज के रूप में हुई।
Loading...
बताया जाता है कि, मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां तथा एक पुत्र है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Continue Reading
