वाराणसी
वरुणा का पानी गांव घरों में घुसा सैकड़ों एकड़ फसल हुई बर्बाद
वाराणसी।लोहता, गंगा में आई बाढ़ से वरुणा नदी भी उफान पर है जिससे नदी के किनारे दर्जनों गांव बेदेवली भरथरा छितौनी मथुरापुर कोटवां टडिया कोरऊत लोहरापुर बाढ़ के चपेट में हैं जिसमें जिसमें लोगों के घरों में पानी घुस गई है सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गया है जिसमें पशुओं के हरे चारे की फसल लगी हुई थी हरी सब्जियां भी लगी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है शासन प्रशासन से अभी तक तय कोई मदद नहीं मिली है। फसल बर्बाद होने से किसानों के आगे आर्थिक समस्या आ गई है। हथकरघा बुनकरों का काम भी बंद हो गया है। कोटवां खरका में घरों में पानी घुस गया है उसमें शहाबुद्दीन अली अहमद बाबू खान जाकिर हुसैन राजू बाबूलाल सादिया फातमा मोहम्मद अकरम उस्मान राजू छितौनी राजेश अतीक उर रहमान बकरिदु मकान में वरुणा नदी का पानी घुस गया है जिसके कारण परिवार के लोग दूसरे जगह शरण ले लिए हैं।
