Connect with us

पूर्वांचल

वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के माध्यम से छोटे किसानों, कारीगरों और विश्वकर्मा मित्रों के उत्पादों को बढ़ावा देने में मिलेगी मदद : डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय

Published

on

Loading...
Loading...

डीडीयू नगर। केंद्रिय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय सांसद, चंदौली ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर भारतीय जनऔषधि केंद्र एवं 68 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का भी शुभारंभ किया । वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के माध्यम से छोटे किसानों, कारीगरों और विश्वकर्मा मित्रों के उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी ।वहीं स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजरने पर हरी झंडी दिखाया।

पटना-गोमतीनगर वंदे भारत तथा पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत तथा कोडरमा-गया-डीडीयू के रास्ते रांची-वाराणसी वंदे भारत सहित कुल 03 वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलेगी/गुजरेगी जिनका विवरण निम्नानुसार है – *1. गाड़ी सं. 22345/22346 पटना-गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस -* दिनांक 12.03.2024 को गाड़ी सं. 02345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल पटना से 09.00 बजे खुलकर 09.45 बजे आरा, 10.38 बजे बक्सर, 12.00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 12.55 बजे वाराणसी एवं 15.50 बजे अयोध्याधाम रूकते हुए 18.15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी ।

दिनांक 18.03.2024 से गाडी सं. 22345/22346 पटना-गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन किया जायेगा । यह ट्रेन पटना और गोमतीनगर से शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी ।

दिनांक 18.03.2024 से गाड़ी सं. 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जं. से 06.05 बजे खुलकर 06.40 बजे आरा, 07.21 बजे बक्सर, 08.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 09.20 बजे वाराणसी एवं 12.15 बजे अयोध्या धाम जं. रूकते हुए 14.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी । वापसी में दिनांक 18.03.2024 से गाड़ी सं. 22346 गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से 15.20 बजे खुलकर 17.15 बजे अयोध्या धाम जं., 20.00 बजे वाराणसी, 20.50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 21.54 बजे बक्सर, 22.35 बजे आरा रूकते हुए 23.45 बजे पटना जं. पहुंचेगी ।

2. गाड़ी सं. 22233/22234 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस* – दिनांक 12.03.2024 को गाड़ी सं. 02233 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल न्यू जलपाईगुड़ी से 09.00 बजे खुलकर 10.15 बजे किशनगंज, 12.30 कटिहार रूकते हुए 17.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी । दिनांक 14.03.2024 से गाडी सं. 22233/22234 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन किया जायेगा । यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी और पटना से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी । दिनांक 14.03.2024 से गाड़ी सं. 22233 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से 05.15 बजे खुलकर 06.15 बजे किशनगंज, 07.45 बजे कटिहार रूकते हुए 12.10 बजे पटना जं. पहुंचेगी । वापसी में दिनांक 14.03.2024 से गाड़ी सं. 22234 पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जं. से 13.00 बजे खुलकर 17.35 बजे कटिहार, 18.44 बजे किशनगंज रूकते हुए 20.00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी ।

3. गाड़ी सं. 20887/20888 रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (कोडरमा-गया-सासाराम-डीडीयू के रास्ते)* – दिनांक 12.03.2024 को गाड़ी सं. 02887 रांची-वारणसी वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रांची से 09.00 बजे खुलकर 10.10 बजे मूरी, 11.20 बजे बोकारो स्टील सिटी, 13.00 बजे कोडरमा, 14.30 बजे गया, 15.43 बजे सासाराम एवं 16.45 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए 17.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी । दिनांक 18.03.2024 से गाडी सं. 20887/20888 रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन किया जायेगा । यह ट्रेन रांची और वाराणसी से गुरूवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी ।

Advertisement

दिनांक 18.03.2024 से गाड़ी सं. 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से 05.10 बजे खुलकर 06.10 बजे मूरी, 07.10 बजे बोकारो स्टील सिटी, 08.40 बजे कोडरमा, 10.00 बजे गया, 11.03 बजे सासाराम एवं 12.15 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए 13.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी । वापसी में दिनांक 18.03.2024 से गाड़ी सं. 20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से 16.05 बजे खुलकर 16.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 17.48 बजे सासाराम, 18.45 बजे गया, 19.50 बजे कोडरमा, 21.50 बजे बोकारो स्टील सिटी, 22.48 बजे मूरी रूकते हुए 23.55 बजे रांची पहुंचेगी ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page