Connect with us

वाराणसी

लोहता में नामी कंपनी के नाम पर नकली मोबिल का कारखाना पकड़ा गया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव से बुधवार को नामी कंपनी के नामपर नकली मोबिल के कारखाने को पुलिस ने पकड कर भंडाफोड़ किया है। मौके से चार लोगों को सामान सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि, सूचना मिली की हरपालपुर गांव में नामी मोबिल की कंपनी टीवीएस और केस्ट्रोल के नाम पर नकली मोबिल बनाया जाता है। सूचनापरक बताए गये स्थान पर पुलिस पहुंची तो वहां एक मकान में काफी बड़े जगह में मोबिल बनाने का काम हो रहा था। मौके से चार लोग पकड़े गये तथा काफी मात्रा में टीवीएस और केस्ट्रोल नामक नामी मोबिल के रैपर, खाली प्लास्टिक के डिब्बे जिसमे मोबिल भरा जाता है। तथा कई ड्रमों में भरे मोबिल पड़ा था।

जब सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि, काफी दिनों से हम लोग नामी मोबिल के नाम पर नकली मोबिल बनाते थे। पकड़े गये लोगों ने अपना नाम रंजीत विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, रामा बेनवंशी बताया। सभी भेलूपुर थाना क्षेत्र के लखराव के रहने वाले है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया तथा कारखाने को सील कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार, क्राइम टीम प्रभारी विशाल कुमार सिंह, रवि गोड और रॉयल सिंह शामिल रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page