वाराणसी
लोहता में ताजियादारों संग पुलिस अधिकारियों ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
वाराणसी। मोहर्रम के त्योहार को लेकर गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय लोहता में ताजियादारों के साथ बैठक की और त्योहार के मद्देनजर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में डीसीपी वरूणा जोन चंद्रकांत मीणा ने ताजियादारों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, “सभी लोग मोहर्रम का त्योहार आपस में मिलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।”

कुछ लोगों ने रास्ते में सीवर की समस्या को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। जिसमें उच्च अधिकारियों ने नगर निगम अधिकारी से उस रास्ते को दुरुस्त करने और नल की सफाई करने के लिए कहा। इस मीटिंग में नये कानून के बारे में भी लोगों को विस्तार से बताया गया। प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि मुहर्रम के त्योहार को देखते हुए ताजिया के रास्ते में जो भी समस्या हो उसका तत्काल निस्तारण कराएं।

इस दौरान डीसीपी चंद्रकांत मीणा, एडीसीपी टी सरवन, एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा, लोहता इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान और जनता मौजूद रहें।
