वाराणसी
लोहता में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Loading...
Loading...
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भिटारी लहरतारा मार्ग पर केराकतपुर गांव के पास सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार, केराकतपुर गांव के सामने सोमवार की दोपहर में एक लगभग 48 वर्षीय व्यक्ति सड़क के किनारे औंधे मुंह पड़ा था। जिसको देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Loading...
थाना प्रभारी ने बताया कि, संभवतः लू लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आसपास के लोगों ने बताया कि, यह व्यक्ति कुछ देर पहले शराब के नशे में इधर-उधर टहल रहा था।
Continue Reading
