अपराध
लोहता के धमरिया में कटा हुआ इंसानी पैर मिलने से सनसनी
Loading...
Loading...
वाराणसी। शनिवार को लोहता थाना क्षेत्र के धमरिया मोहल्ले के समीप एक खेत में कटा हुआ इंसानी पैर मिलने से क्षेत्र में भारी सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर डीसीपी वरूणा जोन श्याम नारायण सिंह के साथ लोहता थाने की पुलिस, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
Loading...

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह पैर किसका है ? यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी की हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े किए गए होंगे और विभिन्न स्थानों पर उसे फेंक दिया गया होगा। उसी में से एक कटा हुआ पैर लोहता में बरामद हुआ है।
Continue Reading
