Connect with us

वाराणसी

लोको पायलट को पत्नी की धमकी—”मेरठ वाला मर्डर याद है ना ?”

Published

on

Loading...
Loading...

हत्या की साजिश का ऑडियो सामने आने पर मुकदमा दर्ज

वाराणस। जनपद में एक लोको पायलट ने अपनी पत्नी और साले के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गया, बिहार निवासी एवं वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के पद पर कार्यरत सुमित कुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी साक्षी और साले रविराज मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। यह खुलासा उस वक्त हुआ जब सुमित ने पत्नी के मोबाइल फोन में एक कॉल रिकॉर्डिंग सुनी, जिसमें उसकी हत्या की योजना बनायी जा रही थी।

“मेरठ वाला मर्डर याद है ना? वैसे ही करेंगे तुम्हारी”

सुमित का कहना है कि जब उसने अपनी पत्नी से इस कॉल रिकॉर्डिंग के बारे में बात की तो वह भड़क गई और धमकी भरे लहजे में बोली—”मेरठ वाला मर्डर याद है ना? वैसे ही तुम्हारा भी मर्डर करेंगे।” इसके बाद साक्षी ने अपने भाई को बुला लिया और दोनों ने मिलकर सुमित की पिटाई की। साथ ही यह धमकी दी कि तीन दिन के अंदर उसकी हत्या करवा दी जाएगी।

Advertisement

नौकरी के लिए रची गई साजिश?

लोको पायलट सुमित कुमार ने आरोप लगाया कि पत्नी साक्षी उसकी सरकारी नौकरी हड़पना चाहती है। उन्होंने आशंका जतायी कि यह तभी संभव होगा जब वह इस दुनिया में न रहें। सुमित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, ऑडियो साक्ष्य की हो रही जांच

थाना सिगरा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सुमित कुमार की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा प्रस्तुत की गई कॉल रिकॉर्डिंग को तकनीकी परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच के बाद साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page