सियासत
लोकसभा चुनाव प्रचार में उतरे अल्लू अर्जुन को लगा झटका, पुलिस ने दर्ज किया केस

दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को हमेशा बेताब रहते हैं। वह जहां भी जाते हैं उनके पीछे-पीछे उनके प्रशंसकों भी पहुंच जाते हैं। जब से पुष्पा मूवी रिलीज हुई है तब से उनके प्रशंसकों की संख्या काफी बढ़ गई है। उनके प्रशंसा पुष्पा 2 मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि, अल्लू अर्जुन फिलहाल एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। जब वह अपने करीबी दोस्त और YSRCP विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी के लिए प्रचार करने नंदयाल पहुंचे। उनकी एक झलक पाने को प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अल्लू अर्जुन की वजह से काफी भीषण ट्रैफिक जाम लग गया था जिसके वजह से पुलिस को चुनौती का सामना करना पड़ा।
