Connect with us

वाराणसी

लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों के लिए जिलाधिकारी ने जारी किया यह आदेश….

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.राजलिंगम ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने की कटिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि, निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिक पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण ग्रहण कर अपने कार्य में दक्षता प्राप्त करे। जिससे मतदान के दौरान वे अपने दायित्व का निर्वहन प्राथमिकता के साथ कर सके।

उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के पश्चात कार्मिकों की परीक्षा भी ली जाएगी, जिसे पास करना उन्हें अनिवार्य होगा। एस. राजलिंगम ने बताया कि, आगामी 29 व 30 अप्रैल तथा 01 मई को पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण उदय प्रताप इंटर कॉलेज, आरएसएमटी तथा उदय प्रताप पब्लिक स्कूल के बिल्डिंग ‘ए’ व न्यू बिल्डिंग ‘बी’ में प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 01 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 02 बजे से सायं 05 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

Loading...

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने निर्धारित तिथियों एवं पालियों में पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रत्येक दशा में उपस्थित होकर प्रशिक्षण लिया जाना अनिवार्य है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page