Connect with us

वाराणसी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन ने टीम के साथ किया फ्लैग मार्च

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने व आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराये जाने के दृष्टिगत मनीष कुमार शांडिल्य, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन ने पुलिस बल एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना सिन्धोरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया । बल्नेरेबिल्टी कम किये जाने के उद्देश्य से गांवो मे जगह जगह छोटी-छोटी गोष्ठी की गयी ट्रबल मेकर्स/ पीड़ितों से वार्ता की गयी साथ ही ग्रामीणो को भयमुक्त वातावरण में  अधिक से अधिक संख्या मे मतदान किये जाने के लिए प्रोत्साहित कर उन्हे छोटी से छोटी सूचनाओं को पुलिस प्रशासन से साझा किये जाने व अवगत कराये जाने के लिए प्रेरित किया गया।

Loading...

आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने व आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराये जाने के दृष्टिगत शनिवार को मनीष कुमार शांडिल्य, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा प्रतीक कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा, थानाध्यक्ष सिन्धोरा मय पुलिस फोर्स एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना सिन्धोरा अन्तर्गत कस्बा सिंधौरा, ग्राम मरूई, गड़थरा, व गरथमा बाजार में फ्लैग मार्च कर एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही किया गया ।                                      

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page