वाराणसी
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक अस्सी – भदैनी क्षेत्र में संपन्न
वाराणसी। गुरुवार को आगमी लोकसभा चुनाव के तैयारी के सन्दर्भ में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा 390 कैंट विधानसभा की आवयश्क बैठक अस्सी – भदैनी क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ट कांग्रेस नेता रहे स्व.सम्पूर्णानंद तिवारी के आवास पर हुआ। बैठक में कैंट विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष – वार्ड प्रभारी , वार्ड के प्रत्याशी व पार्षदगण ,फ्रंटल संगठन के पदाधिकारिगण उपस्थिति रहे।
करपात्री महाराज के शिष्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व.सम्पूर्णानंद तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बैठक में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी/प्रदेश सचिव श्री पंकज सोनकर रहे। बैठक का अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया और संचालन महानगर उपाध्यक्ष वकील अंसारी ने किया। जबकि स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने किया।
बैठक में संगठन के प्रारूप ,विधानसभा व वार्ड वार तैयारियों पर चर्चा हुआ। प्रदेश सचिव/प्रभारी श्री पंकज सोनकर जी व महानगर अध्यक्ष श्री राघवेंद्र चौबे जी का माल्यार्पण कर स्वागत स्व.सम्पूर्णानंद तिवारी जी के सुपुत्र कांग्रेस नेता विनीत तिवारी ने किया। प्रदेश सचिव/प्रभारी महानगर कांग्रेस कमेटी पंकज सोनकर ने कहा कि, मोदी-योगी सरकार संविधान विरोधी काम कर रही है। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को जो हक दिया था उसे भाजपा सरकार ने छीना है। आज देश के सामने लोकतंत्र और संविधान बचाने की चुनौती है। लोकसभा चुनाव में भाजपा हारेगी तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा। इंडिया गठबंधन एकजुट और मजबूत है। एकजुट इंडिया गठबंधन भाजपा के एनडीए को हराएगा। आज किसान और नौजवान भाजपा सरकार के खिलाफ खड़ा है। किसानों और नौजवानों की ताकत से भाजपा सरकार घबराई हुई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा हारेगी। केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों और नौजवानों को उनका हक और सम्मान दिलाएगी।

सभी लोग जानते है कि इससे पहले भाजपा सरकार तीन काले कृषि कानून लेकर आयी थी। इन काले कानूनों के खिलाफ आन्दोलन में 800 से ज्यादा किसानों की जान चली गई। लेकिन भाजपा सरकार को उसका कोई दुःख नहीं हुआ। किसान एकजुट होकर काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा। किसानों की एकजुटता से घबराकर भाजपा सरकार ने तीनों काले कानूनों को वापस ले लिया।वाराणसी में हम जमीनी स्तर पर तैयारी करते हुए मजबूती व दमदारी से चुनाव लड़ेंगे।महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि, जिस तरीके से कभी समुद्र मंथन हुआ था, इस बार संविधान व लोकतांत्रिक मंथन होने जा रहा है।
एक तरफ इंडिया गठबंधन के लोग हैं जो संविधान व लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, दूसरी तरफ भाजपा के लोग हैं जो संविधान की धज्जियां उड़ाना चाहते हैं। मोदी सरकार युवाओं को नौकरी, रोजगार देने में नाकाम रही है। किसानों को उनका हक नहीं मिला। नौजवान और किसान नौकरी, रोजगार और अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहा है।महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। किसान, नौजवान से लेकर हर वर्ग दुःखी है और निराश है।उत्तर प्रदेश में हर भर्ती का पेपर लीक हो जाता है। मोदी योगी सरकार जानबूझ कर पेपर लीक कराती है। जिससे युवाओं को नौकरी न देनी पड़े। मोदी योगी सरकार सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। नौजवान निराश है। नौजवान अपनी डिग्रियां जलाकर आत्महत्या करने पर मजबूर है।
आज लोकतंत्र और संविधान संकट में है।भाजपा सरकार सिर्फ लोकतंत्र खत्म कर रही है।काशी की जनता भाजपा की विदाई करने का मन बना ली है हम संगठनात्मक तैयारी पूरी कर लिए है अब बूथ की तैयारी चालू हुई है हम निश्चित रूप से कांग्रेस के सिपाहियों के साथ – साथ इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ विजय प्राप्त करेंगे।
बैठक में :- महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,प्रदेश सचिव/प्रभारी पंकज सोनकर,वकील अंसारी,विनित तिवारी,पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ,जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अनुराधा यादव,विकास दुबे,विकास कौण्डिल्य,मित्तल साहनी,इमाम रजा,रोहित दुबे,धीरज सोनकर,आकाश त्रिपाठी,अरुण सोनी,प्रमोद वर्मा,गुरू प्रसाद यादव,उमेश द्विवेदी,अनूपानंद तिवारी,अजय जयसवाल,रामचन्द्र सिंह,अमित यादव,गोविंद दादा,मो.सकिर,शुभम केशरी,खड़बड राम,सौरभ चौरसिया, विनोद शर्मा,मो.जुबैर,रामचन्द्र सिंह आदि पदाधिकारीगण कांग्रेसजन उपस्थिति रहे।
