Connect with us

वाराणसी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त ने की बैठक, अधिकारियों को दिए विशेष दिशा-निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस उपायुक्त आरएस गौतम ने आगामी लोकसभा के मद्देनजर अपर पुलिस उपायुक्त, काशी-जोन कार्यालय में रविवार रात गोष्ठी आयोजित कर चुनावी माहौल पर चर्चा किया। जिसमें अपर पुलिस उपायुक्त, काशी-जोन चन्द्रकांत मीना के साथ काशी के विभिन्न थानों के अधिकारीगण मौजूद रहें। पुलिस उपायुक्त ने चुनावी माहौल के बारे में विशेष चर्चा करते हुए बताया कि-

Loading...

1. महिला संबंधि अपराध पर जीरो टालरेन्स की नीति अपनायी जाए। 2. एंटीरोमियों एवं महिला बीट आरक्षी को प्रभावी बनाया जाए। 3. वाहन चेकिंग पर पारदर्शिता रखे एवं बॉडी वोर्म कैमरा का प्रयोग करें। 4. नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करें। 5. सीसीटीवी कैमरों की सख्या बढ़ायी जाए। 6. हिस्ट्रीशीटर की निगरानी की जाए। 7. मतदान स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर लिया जाए। 8. सभी कर्मियों को बल्नरेविल व क्रिटिकल बूथों केन्द्रों के बारे में जानकारी कर लें तथा भौतिक निरीक्षण कर लिया जाए।9. पूर्व में पंजीकृत चुनाव संबंधित मुकदमों से संबंधित अभियुक्तों की चेकिंग/कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 10. मतदान केन्द्र के सभ्रांत व्यक्तियों का वाट्सअप ग्रुप बनाए तथा सी-प्लान के तहत अधिकतम संख्या में जोड़े जाने हेतु निर्देशित किया गया । 11. चुनाव में बाधा डालने वाले अवांछनीय तत्वों को चिन्हित कर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। यह कार्यवाही गुणात्मक की जाए। 12. पर्व में जिन बूथों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी हुयी हो उन-उन बुथों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनका भी भौतिक सत्यापन कर लें। 13. सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को यह भी निर्देशित किया गया कि समय-समय पर थाने के चुनाव मुंशी की मीटिंग कर चुनाव संबंधित सभी रजिस्टरों को अद्यावधिक रखें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page