पूर्वांचल
लोकतंत्र सेनानी जनसंघी नेता बाल्मीकि सिंह पंचतत्व में विलीन
गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के खड़गपुर, बिठौरा निवासी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बाल स्वयं सेवक,भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य तथा जनसंघी नेता बाल्मीकि सिंह का शुक्रवार को गाजीपुर श्मशान घाट पर अंत्येष्टि संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र यतिन्द्र नाथ सिंह ने दिया। उनके पैतृक घर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, अभिनव सिन्हा,अवधेश राजभर, मन्नू राजभर, राजेश चौहान,प्रवीण सिंह,मनोज सिंह, प्रमोद राय, शशिकांत शर्मा आदि ने भाजपा झंडा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और बाल्मीकि सिंह अमर रहे के नारे लगाए।

गंगा तट श्मशान घाट पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने लोकतंत्र सेनानी बाल्मीकि सिंह को सशस्त्र सलामी देकर विदाई दी तथा गंगा तट पर राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, विभाग संचालक सच्चिदानन्द राय चाचा,भानु प्रताप सिंह, विजय शंकर राय रामनरेश कुशवाहा डॉक्टर प्रदीप पाठक, प्रवीण सिंह, रमेश सिंह पप्पू, शशिकांत शर्मा, संकठा प्रसाद मिश्र, मन्नू राजभर, राजेश चौहान,पप्पू सिंह,रासबिहारी राय अच्छे लाल गुप्ता,विश्व प्रकाश अकेला,अभिमन्यु सिंह, प्रमोद राय,मनोज सिंह,लाल जी गुप्ता, पवनसुत गुप्ता, आदि ने बाल्मीकि सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उनके पुण्य स्मृति को याद करते हुए सच्चिदानंद राय चाचा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रति घोर निष्ठावान वीर सावरकर को अपना आदर्श मानने वाले बाल्मीकि सिंह कभी झुके नहीं तथा जब तक शक्ति रही पांचजन्य पत्रिका को पुरे जिले में साइकिल से वितरित करते रहे।

शव यात्रा में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे तथा शव को जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पारसनाथ राय, अभिनव सिन्हा, अवधेश राजभर,मनोज सिंह, शशिकांत शर्मा, प्रमोद राय आदि ने भी कंधा दिया और शव यात्रा जयरामपुर मोड़ तक पैदल लाया गया।

उनके पुण्य स्मृति को याद करते हुए सच्चिदानंद राय चाचा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रति घोर निष्ठावान वीर सावरकर को अपना आदर्श मानने वाले बाल्मीकि सिंह कभी झुके नहीं तथा जब तक शक्ति रही पांचजन्य पत्रिका को पुरे जिले में साइकिल से वितरित करते रहे। शव यात्रा में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे तथा शव को जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पारसनाथ राय, अभिनव सिन्हा, अवधेश राजभर,मनोज सिंह, शशिकांत शर्मा, प्रमोद राय आदि ने भी कंधा दिया और शव यात्रा जयरामपुर मोड़ तक पैदल लाया गया।
