Connect with us

अपराध

लॉरेंस गिरोह से सोशल मीडिया के जरिये जुड़े थे धर्मराज और शिवा 

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में अवध क्षेत्र का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन फिर सामने आया है। गोली मारने वालों में शामिल बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र के गंडारा गांव निवासी धर्मराज कश्यप और शिवा गौतम को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार दोनों शूटर सोशल मीडिया के माध्यम से लॉरेंस गिरोह के संपर्क में आए थे।

आईबी के पूर्व अधिकारी बीबी सिंह ने बताया कि, लॉरेंस के गुर्गे शूटर्स को हायर करने के लिए अक्सर सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। ज्यादातर शूटर गरीब युवा होते हैं, जिन्हें कम समय में ज्यादा पैसे कमाने होते हैं। कुछ को विदेश जाने का भी लालच दिया जाता है। ये प्रोफेशनल शूटर नहीं होते। लॉरेंस गिरोह की यह थ्योरी बहराइच के धर्मराज कश्यप और शिवा गौतम पर सटीक बैठती है। असल में दोनों के परिवार बेहद गरीब हैं। दोनों सोशल मीडिया पर सक्रिय भी रहते थे और खुद को दबंग के तौर पर प्रस्तुत भी करते थे। ये प्रोफेशनल शूटर नहीं हैं। इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।

Loading...


पूर्व आईपीएस प्रतीक सिंह बताते हैं कि लॉरेंस जेल में रहकर भी बेखौफ गैंग चला रहा है। उसके कुछ खास गुर्गे हैं, जिनमें गोल्डी बराड़, काला जठेड़ी, रोहित गोदारा, सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू और भाई अनमोल बिश्नोई। यही वे लोग हैं जो लॉरेंस के गिरोह का विस्तार कर रहे हैं। ये 18 से 26 वर्ष के युवाओं को ही टारगेट करते हैं। धर्मराज कश्यप और शिवा गौतम की उम्र भी इसी के बौच है। लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ाव के मामले में एनआईए ने अयोध्या के विकास सिंह को गिरफ्तार किया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page