Connect with us

गाजीपुर

लापरवाह वाहन चालकों पर होगी सख्त कार्रवाई: अतुल कुमार मिश्रा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर क्रिटिकल कॉरिडोर टीम का गठन किया गया है। इस टीम का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। पूरे प्रदेश में इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस द्वारा प्रतिदिन वाहनों की सघन जांच की जा रही है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।

नंदगंज थाना क्षेत्र में इस अभियान की जिम्मेदारी प्रभारी रमेश कुमार को सौंपी गई है। उनकी निगरानी में अब तक 26 वाहनों का चालान किया जा चुका है। इस संबंध में नंदगंज स्टेशन हेड इंचार्ज अतुल कुमार मिश्रा ने जयदेश संवाददाता पीयूष सिंह मयंक को बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page