वाराणसी
लाखों मुसलमानों ने हर्षोल्लास के साथ अदा की ईद-उल -फितर की नमाज
ईदगाहों में गूंजी अल्लाहो मुबारक, अल्लाहो अकबर। सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
वाराणसी। जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लाखों मुसलमानों ने पवित्र रमजान महीने के एक माह के रोजे और इबादत का शुक्र अदा करने के लिए गुरुवार को प्रातः काल से 10:30 बजे तक विभिन्न ईदगाहों में दो रकात नमाज अदा की। इमामों के खुतबे सुने और अल्लाह से खुशहाली, अमन-चैन, विश्व बंधुत्व और कौमी एकता के लिए दुआ मांगी। शहर की मरकजी ईदगाह लाट सरैया में सर्वाधिक भीड़ रहा। यहां इमामे बनारस मौलाना जियाउर्रहमान ने नमाज पढ़ायी।
नमाज के समय जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहें। बुनकर बिरादराना तंजीम चौदहों के सरदार हाजी मकबूल हसन और उनकी काबीना के लोग समाजसेवी इम्तियाज अहमद, जमाल अहमद अंसारी, सईन बिरादरी के प्रतिष्ठित व्यक्ति हाजी अब्दुल अजीज, मोहम्मद तौफीक आदि नमाज में शामिल हुए।शाही मस्जिद दाई कांगुरा में हाफिज नसीम अहमद बशीरी की इमामत में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। यहां इरफान हसन, रिजवान हसन, फैजान हसन, नोमन हसन, गुलाम नबी, शकील अहमद, मोहम्मद हलीम वगैरह ने नमाज पढ़ी।

मस्जिद गंजे शहीदॉ, ईदगाह सदर बाबा, अंसाराबाद, ईदगाह अजगैन शहीद, ईदगाह मीठी कुआं, जहांगीरी मस्जिद, मस्जिद रमजान गिरहस्थ, छित्तनपुरा, ईदगाह पुराना पुल, ईदगाह लंगर, ईदगाह सरैया में नमाज पढ़ी गयी। मस्जिद अहले इस्लाम भोज बाबा में मौलाना अयाज अहमद मजहरी ने नमाज पढ़ायी। यहां पर भूकंप वक्ता शकील अहमद, प्रमुख चिकित्सक डॉक्टर नफीस अहमद अंसारी, राष्ट्रपति आबादी निमान आब्दीन, मुजम्मिल हसन, बारशिश अहमद वगैरह ने नमाज अदा की।
शाही मस्जिद ज्ञानवापी में मौलाना अब्दुल आखिर निमानी ने नमाज पढ़ायी। पूर्व मेयर प्रत्याशी साबिर इलाही, बरकत इलाही, मुशर्रफ इलाही एजाज अहमद ने नमाज पढ़ी। ईदगाह हकीम सलामत अली पितरकुंड में मौलाना मुफ्ती अब्दुल नातिन नोमानी ने नमाज पढ़ायी। यहां पर मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी हाजी एस.एम. यासीन भी मौजूद थें। मस्जिद खुदा बख्श जायसी नई सड़क में मौलाना मोहम्मद जकीउल्लाह कादरी की इमामत में नमाज अदा की गयी। यहां पर मौलाना बलीउल्लाह कादरी, राना अनवर, राशिद अनवर रेयाज अहमद नूर वगैरह नमाज में शामिल थें।

नगीना मस्जिद ओंकारेश्वर में मौलाना इकबाल अहमद ने नमाज पढ़ायी। मस्जिद बीबी रजिया चौक में मौलाना अजीजुल्ला कादरी मस्जिद अहनाफ, हड़हा में मौलाना फैजानुल्ला कादरी, बड़ी मस्जिद काजी सादुल्लापुरा में मौलाना सकलेन अहमद जियाई, मस्जिद जुगुल टोला (कोयला बाजार रोड) में मौलाना मोइनुद्दीन ने नमाज पढ़ायी। इन मस्जिदों के अलावा सुन्नी मुसलमानों ने मस्जिद याकूब शहीद, मस्जिद बुलाई शहीद, मस्जिद खाकी खाह पहलवान, मोती मस्जिद, मस्जिद नवाबगंज, मस्जिद सम्मन खां, मस्जिद रजा, अलू की मस्जिद, मस्जिद काली खां, मस्जिद बड़ी पियरी, मस्जिद सप्तसागर, मस्जिद कौवा शाह, मस्जिद हकाक टोला, मस्जिद आगा गंज, मस्जिद लाट शाही, मस्जिद नवाब टौंक, मस्जिद दायम खां, मस्जिद बड़ा घराना, मस्जिद नई बस्ती, मस्जिद एक मीनार रजा कॉलोनी में नमाज अदा की।
मस्जिद खानकाह रशीदिया रशक्कर तालाब में नमाज मौलाना मोइनुद्दीन अहमद फारूकी प्यारे हसन की इमामत में अदा की गयी। कब्रिस्तान अल हबीब रेवड़ी तालाब के अध्यक्ष हाजी नुरुल राजा ने पुर अम्न तौर पर ईद उल फितर का त्योहार संपन्न होने तथा प्रशासन के सराहनीय योगदान के लिए लोगों को मुबारकबाद दी।
शिया मुसलमान ने मस्जिद अल कायम भेलूपुर मस्जिद इसना असरी मदनपुरा, मस्जिद मीर नजीर अली, मस्जिद मीर इमाम अली, हाजी बिल्डिंग माताकुंड, मस्जिद चौहट्टा लाल खां, मस्जिद बैतूल मुजीब अरिफ की मस्जिद कच्ची बाग, मस्जिद पुरानी हवेली दोषीपुरा, मस्जिद मदरसा इमानिया, मस्जिद मद्दन दरोगा, दरगाह फातमान मस्जिद, मस्जिद गोलघर रामनगर और मस्जिद सदर इमामबाड़ा सरैया में नमाज पढ़ी। यहां पर इमामे जुमा व जमाअत मौलाना सैयद जफर हुसैनी ने नमाज पढ़ायी। अहले हदीस लोगों ने ईदगाह शक्कर तालाब में नमाज अदा की। यहां पर औरतों ने भी ईद की नमाज बड़ी संख्या में पढ़ी।
जामिया सलफिया रेवड़ी तालाब, ईदगाह अहले हदीस फातमान, चंदूपुरा ईदगाह आदि में भी नमाज अदा की। रामनगर, कोटवां, लोहता, बजरडीहा के मुसलमान ने भी हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया। नमाजें अदा की। ईद पर खास तौर पर सेवइयां खिलाई गयीं।
