Connect with us

खेल

लखनऊ ने दर्ज की नवाबी जीत, मेजबान टीम को 8 विकेट से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लखनऊ सुपरजाइंट्स और सीएसके के बीच मुकाबले में लखनऊ ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया।

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई और उन्होंने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इस दौरान चेन्नई की ओर से रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, तो वहीं धोनी ने 9 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अजिंक्या रहाणे ने 24 गेंदों पर 36 और मोईन अली ने 20 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली।

लखनऊ के लिए इस मुकाबले में केएल राहुल और क्विंटन डि कॉक ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। केएल राहुल ने 53 गेंदों पर 82 रन और क्विंटन डि कॉक ने 43 गेंदों पर 54 रनों का पारी खेली। लखनऊ की ओर से क्रुणाल पांड्या ने ने 3 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट झटके, वहीं महसिन खान, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस को एक-एक सफलता मिली। केएल राहुल मैन ऑफ द मैच बनें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page