वाराणसी
लंका में सड़क की खोदाई से जाम का झाम
Loading...
Loading...
राहगीरों के साथ फंसी एम्बुलेंस
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में रविदास गेट से मालवीय चौराहे के बीच सेंट्रल बैंक के सामने बृहस्पतिवार रात जल निगम के ठेकेदार ने अचानक सड़क की खुदाई शुरू कर दी। देव दीपावली के मौके पर भारी भीड़ के कारण इस रास्ते पर जाम लग गया जिसमें राहगीरों के साथ एक एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत खुदाई का काम रुकवा दिया और गड्ढे को भरवाया।
Loading...
इसके साथ ही ठेकेदार और मजदूरों को थाने ले जाया गया। लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई। काम कर रहे लखनऊ निवासी ठेकेदार अभिषेक पाठक और उनके साथियों को चेतावनी देकर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई। इसके बाद उन्हें उनकी संस्था के जिम्मेदार लोगों को सौंप दिया गया।
Continue Reading
