Connect with us

मनोरंजन

रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने जीता पहला ऑस्कर, लीड एक्टर ने भी मारी बाजी

Published

on

Loading...
Loading...

लॉस एंजलिस। आयरन मैन बनकर भारत समेत दुनिया भर में प्रसिद्धी हासिल करने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में अपना पहला ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। उन्हें फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल (एक्टर) की कैटगरी में यह उपलब्धि हासिल हुई है। ओपेनहाइमर के लिए क्रिस्टोफर नोलन ने बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया। तो वहीं बेस्ट एक्टर के रूप में लीड एक्टर किलियन मर्फी की झोली में भी ऑस्कर आया।

ओपेनहाइमर को ऑस्कर में सबसे ज्यादा 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। फिल्म को सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट फिल्म एडिटिंग कैटेगरी में दो ऑस्कर अवॉर्ड और कुल मिलाकर ओपनहाइमर फिल्म को 7 अवार्ड मिला है।

इसके अलावा फिल्म ‘पुअर थिंग्स’ के लिए अभिनेत्री एम्मा स्टोन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। उन्होंने फिल्म में  बेला बैक्सटर का किरदार निभाया था। जिसमें उनका रोल काफी सराहा गया। इस केटेगरी में एम्मा की यह दूसरी उपलब्धि है। इससे पहले उन्होंने 2017 में ‘ला ला लैंड’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीता था।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page