Connect with us

वाराणसी

रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के स्वास्तिक कॉम्प्लेक्स स्थित पिंड-बलूची रेस्टोरेंट में मंगलवार दोपहर को आग लगने से रेस्टोरेंट में हडकंप मच गया। आनन फानन में सभी ग्राहकों को बाहर निकाला गया और कर्मचारियों ने आग बुझाना शुरू किया। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ समय में ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से रेस्टोरेंट की किचन और खाने का सामान जल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रथयात्रा स्थित स्वास्तिक काम्प्लेक्स के पिंड बलूची रेस्टोरेंट में रसोइयां ग्राहकों के लिए फ़ास्ट फूड फ्राई कर रहा था। कड़ाई से उठी लपट से चिमनी पर रखे कपड़े ने आग पकड़ ली। अचानक आग विकराल हो गई और उसने रसोई के अन्य सामान को चपेट में ले लिया। आग लगते ही कर्मचारी किचन छोड़कर बाहर भागने लगे, उन्हें देखकर ग्राहक भी चीख पुकार के साथ नीचे की ओर भागे। आग लगने से मचे हड़कंप के चलते बाहर भीड़ जुट गई।

Loading...

वहीं जानकारी पाकर फायर बिग्रेड अधिकारी इंद्रजीत वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुँचे और आग बुझाने के बाद काम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। फायर प्वाइंट भी देखा और मैनेजर से जानकारी भी ली। आग बुझाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page