Connect with us

गाजीपुर

रेलवे ट्रैक पर गिरा पीपल का सूखा पेड़

Published

on

Loading...
Loading...

आधे घंटे ठप्प रहा ट्रेनों का संचालन

गाजीपुर। जनपद में रविवार को दोपहर में सादात – जखनियां रेलवे स्टेशन के बीच हुरमुजपुर हाल्ट पर गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के गुजरने के बाद कुछ ही मिनटों में एक विशाल सूखा पीपल का पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा। शुक्र है कि यह बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि पेड़ ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) तार पर गिरकर झूल गया था। ओएचई तार पर पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। ट्रेनों का संचालन लगभग आधे घंटे तक रोक दिया गया।

Loading...

इस घटना के तुरंत बाद औड़िहार से रेल टावर बैगन मंगवाया गया, जिसमें विभागीय कर्मचारी पहुंचे और युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू किया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पेड़ को हटाकर क्षतिग्रस्त तार को ठीक किया गया, जिसके बाद जखनियां और औड़िहार स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों का संचालन बहाल किया गया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, घटना दोपहर करीब दो बजे की है, जब गोरखपुर जाने वाली 5130 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस सादात से रवाना हुई थी। हुरमुजपुर हाल्ट पर पहुंचते ही अचानक सूखा पीपल का पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इस बीच हाल्ट के टिकट बुकिंग जयप्रकाश सिंह ने सादात रेलवे स्टेशन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही औड़िहार से रेल टावर बैगन और विभागीय कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे।इस दौरान रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page