Connect with us

राज्य-राजधानी

रिस्पांस टाइम में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक ने लगाई क्लास

Published

on

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा यूपी-112 पीआरवी वाहनों पर तैनात कर्मचारियों को तलब किया गया । इस दौरान कार्य में शिथिलता विशेषकर रिस्पॉन्स टाइम अधिक होने पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की गई । रिस्पॉन्स टाइम में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों का जबाब असंतोषजनक पाए जाने पर 15 दिवस का वेतन रोके जाने व 06 दिवस परेड करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पीआरवी कर्मियों को भविष्य में रिस्पॉन्स टाइम में सुधार लाने, ड्यूटी के प्रति पूर्ण जिम्मेदारी निभाने तथा आमजन को त्वरित व प्रभावी सहायता प्रदान करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही फीडबैक सुधारने हेतु भी सख्त हिदायत दी गयी।

मु0आ0 दिलीप यादव, मु0आ0 जयगोपाल यादव, हे0का0म0 सुनीता तिवारी, हे0का0म0 नीलम सिंह, मु0आ0 लक्ष्मण राजभर, मु0आ0 राजकिशोर प्रसाद, मु0आ0 राजनाथ यादव, का0 म0 प्रिया राय, का0म0 ब्यूटी तिवारी, का0 अनुराग यादव, का0 रामराज, का0 उपेन्द्र कुमार, का0 चन्द्रशेखर सिंह, का0 हरिशंकर शाह, का0 चन्दन यादव, का0 रोहित यादव, हो0 चा0 राकेश पाण्डेय, हो0 चा0 गौरीश पाण्डेय, हो0 चा0 शिवाकान्त मणि, आ0 चा0 अम्बरीश यादव, हो0 चा0 सुनील गौंड, हो0 चा0 राकेश कनौजिया, हो0 चा0 सुरेन्द्र शर्मा, हो0 चा0 अवधेश तिवारी सहित कुल 24 कर्मचारिओं का रिस्पॉन्स टाइम ठीक न होने के कारण 15 दिवस का वेतन रोके जाने व 06 दिवस परेड करने का आदेश दिया गया ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page