Connect with us

वाराणसी

रिटायर्ड पुलिस अफसर ने खुद को मारी गोली

Published

on

वाराणसी। महामनापुरी कॉलोनी में गुरुवार की भोर एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पुलिस के EOW विंग से रिटायर्ड इंस्पेक्टर आरके सिंह (70) ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि वह कैंसर की अंतिम अवस्था से जूझ रहे थे और मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की ओर से उम्मीद छोड़ देने के बाद वह बीते कुछ दिनों से केवल पेनकिलर के सहारे जीवन बिता रहे थे।

यह घटना तड़के करीब 3:30 बजे की है जब अचानक गोली की आवाज से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

आरके सिंह अपने परिवार के साथ महामनापुरी में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा, बहू और दो बेटियां हैं। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa