Connect with us

वायरल

रिंकू संग प्रिया ने रचायी सगाई, खेल और सियासत के सितारे बने गवाह

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने रविवार को राजधानी लखनऊ में सगाई कर ली। होटल सेंट्रल में आयोजित गरिमामयी समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। मंच पर रिंकू और प्रिया एक-दूजे का हाथ थामे पहुंचे और परंपरागत रीति से सगाई की रस्में पूरी कीं।

रिंकू सिंह ने जैसे ही प्रिया को अंगूठी पहनाई, सांसद प्रिया सरोज भावुक हो उठीं। भावनाओं से भरे इस लम्हे में खुद रिंकू की आंखें भी नम हो गईं। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए और समारोह में मौजूद मेहमानों का दिल जीत लिया।

करीब 300 खास मेहमानों की मौजूदगी में सजी इस शाम में खेल और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल रहीं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला, यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल सहित कई खिलाड़ी इस मौके पर मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, रामगोपाल यादव और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी समारोह में शरीक हुए।

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस खास मौके के लिए प्रिया सरोज ने कोलकाता से खास डिजाइन की गई अंगूठी मंगवाई थी, जबकि रिंकू सिंह ने मुंबई के एक ज्वेलर से अपनी पसंद की अंगूठी बनवाई। दोनों रिंग्स की कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

खानपान का विशेष ध्यान रखते हुए सगाई के मेन्यू को कपल की पसंद के अनुसार तैयार किया गया। जहां प्रिया की फरमाइश पर बंगाली रसगुल्ला और काजू पनीर रोल शामिल किया गया, वहीं रिंकू की पसंदीदा पनीर टिक्का और मटर मलाई को भी विशेष रूप से परोसा गया।

रिंकू और प्रिया की इस नई शुरुआत ने जहां खेल प्रेमियों को उत्साहित किया, वहीं राजनीति के गलियारों में भी इस नए रिश्ते की खूब चर्चा रही। समारोह के अंत में दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को बधाई दी और नवविवाहित जोड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page