Connect with us

सियासत

राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” देश में लायेगा क्रांतिकारी बदलाव : अविनाश पाण्डेय

Published

on

चंदौली। गुरुवार को जिले में उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय महासचिव और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि, राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” देश में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। यह यात्रा यूपी के 20 जिलों से होकर गुजरेगी जिसमें चंदौली, बनारस, भदोही, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर इत्यादि शामिल है।

इस यात्रा में कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लाखों की संख्या में यूपी के लोग शामिल होंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में राजनीतिक बदलाव लाना है। महिलाओं पर अत्याचार, महंगाई आसमान छू रही है, रुपए की कीमत आधे से कम हो गई है। देश का किसान ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इन सभी मुद्दों को और समस्याओं को कांग्रेस सरकार बदल सकती है। केंद्र की मोदी सरकार में देश के करोड़ों युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, क्योंकि मोदी सरकार ने देश के युवाओं को हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था जो झूठा साबित हो गया। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।

इंडिया गठबंधन से जुड़े सवाल को लेकर अविनाश पाण्डेय ने कहा कि, इंडिया गठबंधन सशक्त बनकर उभरेगा। हमारे इस यात्रा में सपा के साथ-साथ अन्य छोटे दल भी साथ आए हैं। राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा जहां-जहां गुजर रही है, वहां-वहां जन सैलाब उमड़ रहा है।बीजेपी सरकार केवल धर्म की राजनीति करती है और हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़वाती है। बीजेपी सरकार का तानाशाही रवैया हटाने के लिए राहुल गांधी समाज और देश में एक सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं।

इस कार्यक्रम में अविनाश पाण्डेय (राष्ट्रीय महासचिव) के अलावा कांग्रेस के नेता व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राघवेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण मूर्ति ओझा, मधु राय, विश्वजीत सेठ समेत अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page