Connect with us

सियासत

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का कल से यूपी में आगाज, प्रियंका वाड्रा करेंगी भाई का स्वागत

Published

on

वाराणसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बिहार से शुक्रवार को यूपी के चंदौली जिले में प्रवेश करेगी। चंदौली में यात्रा का स्वागत कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा करेंगी। इसके बाद यह यात्रा काशी के लिए रवाना होगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि, उत्तर प्रदेश में राहुल की यात्रा ऐतिहासिक होगी। काशी में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राहुल की यात्रा यूपी में प्रवेश के बाद 16 फरवरी को अवधुत भगवान राम की धरती चंदौली के पड़ाव में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गोलगड्डा ( वाराणसी ) से सुबह आठ बजे प्रारंभ होगी। यह यात्रा विश्वेश्वरगंज, मैदागिन चौक होते हुए गोदौलिया तक आएगी। श्रीकाशी विश्वनाथधाम में दर्शन-पूजन के बाद राहुल गोदौलिया में वाहन से ही जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा लक्सा, मंडुआडीह होते ही भदोही के लिए प्रस्थान कर जाएगी। इसके बाद यात्रा लक्सा, मंडुआडीह होते ही भदोही के लिए प्रस्थान कर जाएगी।

इस यात्रा में काशी की जनता, प्रबुद्धजन, व्यापारी, किसान, बुनकर समेत हजारों युवा शामिल होंगे।भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी बिहार से नौबतपुर के रास्ते उप्र में प्रवेश को लेकर कांग्रेसी तैयारी में जुट गए हैं। राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने के लिए ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि 16 फरवरी को सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में गांव के किसान, नौजवान, श्रमिक से संपर्क कर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने में योगदान दें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page