Connect with us

गोरखपुर

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा

Published

on

गोरखपुर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में संगठन का संचालन हो रहा है। पत्रकारों की सुरक्षा ही संगठन की प्राथमिकता के आधार पर संगठन कार्य कर रहा है। इसी क्रम में नवीन पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों से नवाजा गया है।

सिटी क्राइम के प्रधान संपादक संजय सिंह को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। आदर्श श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष वाराणसी, मोहम्मद इकबाल को मंडल उपाध्यक्ष, आवेश अंसारी को मंडल उपाध्यक्ष देवीपाटन, चंदन कौशल को मंडल महासचिव, मतलूब अहमद को मंडल सचिव, रमजान अली को मंडल सचिव देवीपाटन, उमेश सिंह को जिला अध्यक्ष एटा, सलमान खान को जिला अध्यक्ष मुरादाबाद तथा सुजीत कुमार वर्मा को जिला प्रभारी जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

नवीन नियुक्तियों से संगठन में खुशी की लहर है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने हम पर विश्वास जताया है। हम निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे और संगठन के विश्वास को कायम रखते हुए तन-मन-धन से संगठन को मजबूत करेंगे। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद एक संगठन ही नहीं, बल्कि भारत का एक विशाल पत्रकार-रूपी परिवार है, जो सदैव पत्रकारों के हितों के लिए तत्पर रहता है। संगठन के मुखिया दिन-रात पत्रकारों की सेवा में लगे रहते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page