Connect with us

गाजीपुर

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा (NMMSE) में सादात का शानदार प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर) जयदेश। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा (NMMSE) के घोषित परिणाम में शिक्षा क्षेत्र सादात के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता अर्जित कर यह सिद्ध कर दिया कि लगन के आगे कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

शिक्षा क्षेत्र सादात अंतर्गत UPS पलिवार के सात होनहार विद्यार्थियों अंकिता पुरी, प्रियांशु कुमार, रंजना, श्रद्धा, प्रियंका, शिवम् एवं अंशिका ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया।

इसी क्रम में UPS इब्राहिमपुर के तीन विद्यार्थियों शुभम, आयुष एवं किशन ने भी शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही UPS कबीरपुर की प्रतिभाशाली छात्रा नैन्सी गुप्ता ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है। अभिभावकों ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं समर्पण की सराहना की।

शिक्षा क्षेत्र सादात के खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, अटेवा अध्यक्ष सुनील यादव, जूनियर अध्यक्ष श्री संजय कुमार कश्यप, एआरपी सुधीर यादव, रविन्द्र प्रताप एवं रमेश राय, सतीश सिंह ने भी सभी सफल विद्यार्थियों एवं संबंधित विद्यालय परिवार को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि संबंधित विद्यालय स्टाफ प्रधानाध्यापक मुन्नीलाल, विंध्याचल मौर्य, रामदरश यादव, अखिलेश चौहान एवं रामअवध यादव का समर्पण और अथक परिश्रम ही आज इस सफलता के रूप में रंग लाया है।

Advertisement

विद्यालय के समस्त अध्यापकों को उनके सतत प्रयास, नियमित अभ्यास एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। वास्तव में शिक्षक की सच्ची तपस्या ही विद्यार्थियों की सफलता के रूप में फलित होती है। यह सफलता न केवल संबंधित विद्यालयों के लिए, बल्कि पूरे शिक्षा क्षेत्र सादात के लिए प्रेरणास्रोत है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page