Connect with us

वाराणसी

राम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अयोध्या में स्थापित भव्य श्री राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी द्वारा वाराणसी के राजेंद्र प्रसाद घाट पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र निषाद के नेतृत्व में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

Loading...

इस विशेष मौके पर महानगर अध्यक्ष हिमांशु सिंह राजपूत समेत पूरी टीम मौजूद रही और श्रद्धालुओं में भगवान श्रीराम के प्रति अपार आस्था और भक्ति भाव देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए संगठन के प्रयासों की प्रशंसा की और भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से समृद्धि एवं शांति की कामना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page