वाराणसी
रामविलास महिला प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न

वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास महिला प्रकोष्ठ पूर्वी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक 8 सितंबर 2025 को पवन तुलस्यान के निवास पर शाम 5 बजे से आयोजित की गई। इस बैठक का संचालन सीमा सिंह, प्रधान महासचिव लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास महिला मोर्चा पूर्वी उत्तर प्रदेश ने किया, जिन्होंने अपने नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीति उपाध्याय ने की।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुधा चंद्रवन ने विषय रखा और सभी का स्वागत किया।बैठक में डॉ. प्रीति उपाध्याय ने बताया कि महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रभा भाटिया के विचारों को संगठन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में महिला प्रकोष्ठ की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा और संगठन को मजबूती से आगे ले जाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में महिलाएं तेजी से पार्टी से जुड़ रही हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि संगठन का ग्राफ यहां भी तेजी से ऊपर जा रहा है। जब संगठन में महिलाओं की भूमिका सशक्त होगी तो पार्टी और अधिक प्रभावशाली ढंग से कार्य करेगी।
बैठक में महिला कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कार्यक्रम कर सकें और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक सीटें दिलाने में योगदान दे सकें। सीमा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिला प्रकोष्ठ की भूमिका पार्टी को मजबूत बनाने में बेहद अहम है और संगठन को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब डॉ. प्रीति उपाध्याय ने मुस्कुराकर दिया और साथ ही महिलाओं की राजनीति में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज सिंह सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। सभी आगंतुकों का स्वागत और सम्मान पवन तुलस्यान ने किया।